मुंह से कैसे खोले बीयर की बोलत? शाहरुख खान ने इस एक्टर को सिखाई थी कला, अब हुआ खुलासा

Shahrukh Khan Parmeet Sethi: शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के बारे में भला कौन नहीं जानता है। आज भी इस फिल्म का क्रेज है और लोग काफी पसंद करते हैं।
इस फिल्म में एक ऐसा स्टार भी था जिसको लेकर शाहरुख खान ने एक राज खोला है कि उन्होने एक एक्टर को अपने दातों से बियर की बोतल खोलने का टैलेंट सिखाया था। उनके इस बयान के बाद लोग हैरान हैं।
फिल्म में काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, करण जौहर, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी सितारे नजर आए थे लेकिन हम बात कर रहे हैं फिल्म के विलेन परमीत सेठी के बारे में।
दातों से बियर खोलने का टैलेंट
शाहरुख खान ने मशहूर अभिनेता और अर्चना पूरन सिंह के पति को लेकर खुलासा किया है। उनका कहना है कि परमीत सेठी के पास एक यूनीक टैलेंट है और ये उन्होने ही सिखाया था। शाहरुख खान और परमीत उसी वक्त से काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि इस वक्त परमीत फिल्में नहीं कर रहे हैं लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो कब वापसी करते हैं। परमीत सेठी की पत्नी अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो की जज हैं और अपने हंसने की स्टाइल को लेकर जानी जाती हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
शाहरुख खान के द्वारा परमीत बियर की बोलत मुंह से खोलने की बात बताने को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने मजाक करते हुए लिखा है, ''लिख लूं...यही यूपीएससी में ना आ जाए।'' एक ने लिखा, ''क्या बेहतरीन चीज सिखाई है।'' एक ने लिखा, ''भाई लोग, बेवजह दांत क्यों तोड़ते हो, मैंने अपने पूर्व पति को खिड़की के किनारे या किसी भी किनारे पर बीयर की बोतल खोलना सिखाया था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











