फेवरेट एक्टर रखेंगे आपके कंधे पर हाथ, बस Google Gemini में डालें ये Prompt फिर शाहरुख हो या सलमान...

Celebrity Image AI Prompt Gemini: इन दिनों हर तरफ AI की धूम हर जगह मची हुई है। पहले लोग डीपफेक वीडियोज बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाते थे लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों को डीपफेक वीडियोज की पहचान होने लगी है। अब जमाना बढ़ चला है Gemini AI की तरफ, जिसकी मदद से कई मजेदार फोटोज को क्रिएट किया जा सकता है।
पसंदीदा स्टार के साथ क्रिएट करें फोटोज
आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पसंदीदा स्टार्स के साथ अपनी फोटो क्रिएट कर सकते हो। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बस आपके पास होनी चाहिए अपनी फोटो, अपने पसंदीदा स्टार की फोटो और वो जादुई प्रॉम्प्ट... जिसकी मदद से आप अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक यादगार फोटो क्रिएट कर सकते हैं।
हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड बताएंगे जिससे आप Google Gemini इमेज जेनरेटर का इस्तेमाल करके एआई से बनाई गई अल्ट्रा-रियलिस्टिक तस्वीरें बना सकते हैं। सही AI प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके आप बैकग्राउंड बदल सकते हैं, तस्वीरों को मर्ज कर सकते हैं और उन्हें ऐसा बना सकते हैं जैसे वह असली कैंडिड फोटो हो जो साथ में क्लिक की गई हो।
क्या है प्रॉम्प्ट?
Ultra-realistic photograph with natural indoor lighting, as if taken with a soft flash. Two people are in the photo. Keep their original faces, ages, and clothes unchanged. Replace the background with plain white curtains. The second person rests one hand on the first person's shoulder in a relaxed pose. Both are standing close together, smiling slightly, and looking directly at the camera like a real candid photograph.
इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके आप अपने पसंदीदा स्टार के साथ फोटो क्रिएट कर सकते हैं और अपने दोस्तों को दिखाकर शो ऑफ कर सकते हैं। हालांकि, अगर बारीकी से देखा जाए तो इस क्रिएट की गई फोटो की असलियत जरूर नजर आ जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











