इन छोटे-छोटे जुगाड़ की मदद से सस्ते में बुक करें Kantara Chapter 1 की टिकट, मिलेगा फायदा ही फायदा

Kantara Chapter 1 Ticket Booking: बहुत से लोग ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार पूरा हो गया है। ये फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोग धड़ाधड़ टिकट भी बुक कर रहे हैं। अगर आप भी टिकट बुक करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Kantara Chapter 1 की टिकट सस्ते में बुक कर सकते हैं।
सस्ती टिकट बुक करने के जुगाड़
'कांतारा चैप्टर 1' की कहानी ऋषभ शेट्टी ने लिखी है और इस डायरेक्ट भी खुद किया है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं और लोगों को लग रहा है कि उन्हें एक बार फिर कांतारा का जादू देखने को मिलेगा। इस बीच हम आपको एक जुगाड़ बताते हैं, जिसके जरिए आप आसानी से सस्ते में टिकट बुक कर सकते हैं।
कई प्लैटफॉर्म्स का लें सहारा
ऐसे कई प्लैटफॉर्म्स हैं, जहां जाकर आप टिकट बुक कर सकते हैं। जैसे- BookMyShow, District by Zomato और Justickets इन सभी वेब साइट या फिर उनके ऐप्स में जाकर आप Kantara Chapter 1 की टिकट ले सकते हैं।
सबमें लगाएं एक जैसी सेटिंग
सबसे पहले तो आपको रिलीज डेट का पता होना चाहिए। रिलीज डेट के बाद इन एप्स या वेबसाइट पर अपना शहर चुनें और शहर को चुनने के बाद सुविधानुसार अपनी शो टाइमिंग चुनें। इन सभी ऐप्स या वेबसाइट पर ये सेम सेटिंग लगा लें।
कंपेरिजन करने से मिलेगा फायदा
अगर आप BookMyShow पर जाते हैं तो आप यहां पर Offers पर जाकर देख सकते हैं कि कौन सा बैंक आपको टिकट बुक करने पर कितना डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर एक जैसी सेटिंग करने के बाद कंपेयर कर सकते हैं कि आपको सबसे सस्ती टिकट कहां मिल रही है।
समय का थोड़ा ध्यान, पैसों के लिए नहीं होंगे परेशान
अगर आपने अब मन बना ही लिया है कि आपको Kantara Chapter 1 देखनी ही देखनी है लेकिन आप भारी-भरकम टिकट की कीमत भी नहीं चुकाना चाहते। तो आपको समय को लेकर थोड़ा फ्लेक्सिबल रहना होगा क्योंकि जिस समय लोगों का रश कम होता है, उस समय आपको टिकट सस्ती मिल सकती हैं। जैसे- सुबह-सुबह का सबसे पहला शो या रात का सबसे आखिरी शो। इसके अलावा आप वीकेंड यानि शनिवार या रविवार की जगह सोमवार से गुरुवार के बीच टिकट बुक कराएं, इससे भी आपको फायदा मिल सकता है।
सीट से भी हो सकता है फायदे का सौदा
अब आप सोचेंगे चलो पास का थिएटर चुन लिया, जिस वेबसाइट से बुक कराना है वो भी देख लिया, हफ्ते का पसंदीदा दिन भी देख लिया लेकिन अब भी आप पैसा बचाने का एक और जुगाड़ निकाल सकते हैं। जी हां, आप थिएटर में आप कौन सी सीट चुन रहे हैं, इससे भी आपके काफी हद तक पैसे बच सकते हैं। आपकी सीट स्क्रीन के जितने पास होगी उतनी ही आपकी टिकट सस्ती होगी तो अपने बजट के हिसाब से आप अपनी पसंदीदा सीट चुनें और मूवी का आनंद उठाएं।


Click it and Unblock the Notifications











