दीवाली पर धमाका! पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, ऐसे करें Thamma की ऑनलाइन टिकट बुक

Thamma Ticket Booking: बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी दुनिया में एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स अपनी अगली बड़ी फिल्म 'थामा (Thamma)' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म दीवाली 2025 पर रिलीज होने वाली है और इसे 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुञ्जा' और 'स्त्री 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों की कड़ी में अगला धमाका माना जा रहा है।
फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। 'थामा' में पहली बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी और फिल्म की अनोखी कहानी ने रिलीज से पहले ही फैंस को एक्साइट कर दिया है।
कहानी में है वैंपायर का ट्विस्ट
'थामा' की कहानी एक रहस्यमयी और खतरनाक वैंपायर की दुनिया पर आधारित है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी वैंपायर किंग यक्षासन के रोल में हैं। रश्मिका मंदाना 'ताड़का' नाम की बहादुर योद्धा का रोल निभा रही हैं, जो आयुष्मान खुराना के किरदार आलोक गोयल के साथ मिलकर यक्षासन के साम्राज्य से मुकाबला करती हैं। यह फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बो पेश करती है।
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिका में हैं। 'थामा' 21 अक्टूबर 2025, यानी दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।
कैसे बुक करें 'थामा' का टिकट?
बुकमाईशो (BookMyShow) पर:
Google Play या App Store से BookMyShow ऐप डाउनलोड करें।
अपनी लोकेशन चुनें।
सर्च बार में 'Thamma' टाइप करें और भाषा व फॉर्मेट चुनें।
डेट, शो टाइम और सीट सिलेक्ट करें।
पेमेंट करें (UPI, कार्ड, वॉलेट)।
आपका E-Ticket ऐप या SMS में आएगा।
पेटीएम (Paytm) पर:
Paytm ऐप इंस्टॉल करें और लॉगिन करें।
'Movie Tickets' सेक्शन में जाएं।
सर्च बार में 'Thamma' टाइप करें और शहर चुनें।
डेट, थिएटर और सीट्स चुनें।
पेमेंट पूरी करें।
ई-टिकट SMS या ईमेल पर आएगा।
डिस्ट्रिक्ट (District) ऐप पर:
ऐप इंस्टॉल और लॉगिन करें।
'Movies' सेक्शन खोलें और 'Thamma' चुनें।
शो डिटेल्स और सीटें सिलेक्ट करें।
पेमेंट करें और कन्फर्मेशन के बाद ई-टिकट सेव कर लें।
क्यों देखें 'थामा'?
पहली बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। फिल्म में वैंपायर यूनिवर्स जैसा नया और रोमांचक ट्विस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











