बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर सुष्मिता सेन का करारा जवाब- बताया कैसे किया सर्वाइव
सुष्मिता सेन जल्द आर्या वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता सेन का नेपोटिज्म को लेकर बयान सामने आया है। जिसे लेकर वह चर्चा आ गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर #AskAarya के जरिए फैंस को सुष्मिता सेन जवाब दे रही हैं। इसी बीच एक फैन ने भाई-भतीजावाद को लेकर सवाल किया, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया।
एक यूजर ने सुष्मिता सेन से पूछा कि आपने बॉलीवुड में नपोटिज्म के चलते कैसे सर्वाइव किया? इस सवाल का जवाब देते हुए सुष्मिता ने कहा, मैंने अपने फैंस यानी आप लोगों के चलते ये सफर तय किया है। मैंने दर्शकों पर फोकस किया और काम करती गईं। बतौर एक्ट्रेस मैं आगे भी ऐसे ही काम करना जारी रखूंगी, जब तक कि मेरे फैंस चाहते हैं।

सुष्मिता सेन के इस जवाब से फैंस काफी सतुंष्ट नजर आए। बता दें सुष्मिता सेन ने हाल में ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज आर्या के जरिए डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज के चलते वह सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications