..................... कोरोना का आतंक : अभिनेता सुनील शेट्टी भी मदद के लिए आगे आए, फ्री में ऑक्सीजन दिलवा रहे | How Suniel shetty help in corona pandemic arrange oxygen for needy - Hindi Filmibeat

कोरोना का आतंक : अभिनेता सुनील शेट्टी मदद के लिए आगे आए, फ्री में दिलवा रहे ऑक्सीजन

देश में कोरोना के दर्दनाक मंजर का आज पूरा विश्व देख रहा है। लोग ऑक्सीजन, बेड्स आदि के लिए तड़प रहे हैं। कोरोना की वजह से अब तक देश में मौत का आकंड़ा दो लाख के पार हो गया है। वहीं देशभर से रोज 3 लाख से ज्यादा कोविड केस सामने आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जरूरतमंदो के लिए स्टार्स अलग अलग तरीके से मदद कर रहे हैं।

इस राह में अब सुनील शेट्टी भी आगे आए हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर कोरोना में ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे लोगों के लिए एक मुहीम से जुड़े हैं। ट्विटर के जरिए सुनील शेट्टी ने बताया कि वह केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं जो लोगों को फ्री में ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रहे हैं।

ट्विटर पर सुनील शेट्टी लिखते हैं, हम लोगों का ये परीक्षा का समय है।लेकिन इस कठिन समय में हम सबको साथ आने की जरूरत है। हम फीड इस संस्था का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। ये संस्था फ्री में ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं।

इसके अलावा सुनील शेट्टी ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से इस संस्था में डोनेशन देने की अपील भी की। साथ ही सुनील शेट्टी ने लिखा यदि किसी को मदद की जरूरत है मुझे डायरेक्ट मैसेज करें। अगर आप जानते हैं किसी को जिसे सहायता चाहिए, या आप इस मिशन में मदद करना चाहते हैं तो प्लीज इम्पलीफाय करें।

 अजय देवगन ने कोरोना में ऐसे की मदद

अजय देवगन ने कोरोना में ऐसे की मदद

अजय देवगन ने भी कोरोना काल में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर कोविड आसीयू बेड्स बनाने के लिए राशि दान की है।

सलमान खान खाना खिला रहे

सलमान खान खाना खिला रहे

कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए भाईजान सलमान खान भी आगे आए। वह लोगों को खाना खिलाने जैसा नेक काम कर रहे हैं।

सोनू सूद एक मिसाल बने

सोनू सूद एक मिसाल बने

बॉलीवुड सितारों में सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पिछले साल से अभी तक लगातार मदद मुहैया करवाई है। अभी भी उन्होंने कोरोना की नई हेल्पलाइन जारी की है जिसके जरिए वह लोगों की मदद कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी कोरोना के भयानक मंजर को देख भावुक हुईं

शिल्पा शेट्टी कोरोना के भयानक मंजर को देख भावुक हुईं

शिल्पा शेट्टी ने हाल में ही एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मौजूदा स्थिति पर बात कर रही थीं, इस पर बात करते करते वह इमोशनल हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X