''अजय देवगन की सिंघम से बिल्कुल अलग है मेरी फिल्म..कोई तुलना नहीं..''
जैसे ही रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म सिंबा का पोस्टर रिलीज किया। रणवीर सिंह को देखते ही सभी इस फिल्म की तुलना दबंग और सिंघम से करने लगे। इस पर रोहित शेट्टी ने साफ कहा है कि मेरी फिल्म दबंग और सिंघम से पूरी तरह से अलग है। खास बात है कि सिंघम भी रोहित शेट्टी की ही फिल्म थी।
शाहरुख- अजय देवगन की जोड़ी REJECT.. इन सुपरस्टार्स के साथ फिल्म फाइनल
रोहित शेट्टी ने कहा, जब मैं सिंघम बना रहा था.. तब भी लोगों ने कहा थी कि दबंग जैसी है.. नहीं चलेगी। लेकिन सिंघम अलग किरदार था.. अलग फिल्म थी और लोगों को पसंद भी आई। दबंग और सिंघम अब ऐसे किरदार बन चुके हैं.. कि कोई भी पुलिस वाली फिल्म बनाओ तो लोग उनसे तुलना करने लगते हैं।

लेकिन सिंबा पूरी तरह से अलग फिल्म है। सिंबा का किरदार है संग्राम भलेराव.. यह सिंघम जैसा गंभीर नहीं है। वह बदनाम, शैतान, एनर्जी से भरपूर है। रोहित शेट्टी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग सिंबा को भी मेरी पिछली फिल्मों जितना ही प्यार देंगे।
बहरहाल, यहां देंखे पुलिस के किरदार में कुछ पॉपुलर एक्टर्स-


Click it and Unblock the Notifications