''अक्षय कुमार के साथ क्लैश होना बड़ी बात नहीं.. यह कोई पहली बार नहीं है....''
26 जनवरी 2018.. और दर्शकों के सामने एक साथ आएगी दो बेहतरीन फिल्में। एक तरफ पैडमैन के साथ होंगे अक्षय कुमार.. तो दूसरी तरफ होंगे मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अय्यारी के साथ। कोई शक नहीं कि दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर काफी शानदार है।
सलमान खान को मिली धमकी- 'टाईगर जिंदा है कहीं रिलीज नहीं होने देंगे....'
हाल ही में जब सिद्धार्थ से इस क्लैश पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा.. फिल्मे क्लैश होना अब कोई बड़ी बात नहीं। यह पहली बार नहीं जब दो फिल्में क्लैश हो रही है। हम भी 26 को आ रहे हैं.. और दर्शकों के सामने एक नहीं.. दो फिल्मों की च्वॉइस है।

वहीं, नीरज पांडे ने कहा कि.. मैं इस पर क्या कहूं.. हम 26 को आना चाहते थे और हम 26 को आ रहे हैं। मैं फिल्म को लेकर उत्साहित हूं। मैंने, सिद्धार्थ, अक्षय कुमार और आर बाल्की ने आज ही साथ लंच किया है। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।
यहां जानें, 2018 में और किन किन फिल्मों के बीच होगी क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications