लखनऊ एयरपोर्ट पर क्या हुआ छोटे नवाब सैफ के साथ!

खबर के मुताबिक सैफ अली खान लखनऊ के एयरपोर्ट पर बैठे अपनी फ्लाइट का वेट कर रहे थे। सैफ एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में बैठे थे तभी वहां पर वीआईपी लाउंज के गार्ड ने आकर सैफ से कहा कि वो वहां पर नहीं बैठ सकते हैं। सेक्यूरिटी गार्ड ने कहा कि इस वीआईपी लाउंज में सिर्फ कुछ ही वीआईपी लोग बैठ सकते हैं जिनकी लिस्ट खुद सरकार बनाती है। सैफ ने जब ये सुना तो उन्हें इस बात पर बहुत गुस्सा आया और वो वीआईपी लाउंज के गार्ड से उलझ बैठे। हालांकि सैफ ने कुछ ज्यादा बात नहीं बढ़ाई लेकिन इसके बावजूद वहां पर मौजूद अधिकारियों को आकर सैफ और सेक्युरिटी गार्ड के बीच बचाव करना पड़ा और तब जाकर सैफ अली खान थोड़ा नॉर्मल हुए।
सैफ अली खान को वैसे गुस्सा बहुत आता है। कई बार सैफ अली खान अपने गुस्से में आकर लोगों के साथ पंगा कर चुके हैं। कभी किसी की नाक तोड़ दी तो कभी उन्होंने किसी को थप्पड़ मार दिया। लेकिन शादी के बाद बेबो करीना ने अपने पति सैफ को शांत रखने की काफी कोशिश की है और यूं लग रहा है उनका ये तरीका कारगर भी साबित हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











