Tips- सलमान की तरह करें दबंग प्यार!
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान भले ही एक्शन हीरो के रुप में जाने जाते हो, लेकिन सच तो ये है कि सलमान खान ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत बतौर रोमांटिक हीरो की थी, हालांकि धीरे धीरे वो एक्शन की तरफ मुड़ गये और आज उनकी एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नज़र आती हैं। लेकिन आज भी सलमान खान का काजोल के घर जाकर उसके बड़े भइया को मनाना, ऐश्वर्या राय के पिता के कहने पर अपने प्यार को दांव पर लगा देना लेकिन जिंदगी भर उसका इंतजार करना ये कुछ ऐसी बातें हैं जो उनके फैंस के जहन में आज भी ताजा है।
सलमान की तरह प्यार करना हर किसी के बस की बात नहीं, क्योंकि ये प्यार करते हैं तो उसे पूरी तरह से निभाते भी हैं। इनके लिए प्यार का मतलब सिर्फ पाना नहीं बल्कि उस इंसान को खुश देखना है जिससे ये प्यार करते हैं। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी सलमान खान कुछ ऐसे ही हैं जिन्होंने हर बार अपने प्यार की खुशी के लिए उसे जाने दिया और शायद यही वजह है कि सलमान भले ही कितने ही विवादों में क्यों ना घिरे हों लेकिन लोग हमेशा सलमान की इज्जत करते नज़र आए।
सलमान को भले ही इंडस्ट्री में सलमान भाई कहकर बुलाया जाता हो लेकिन लड़कियों के लिए सलमान खान एक एलिजिबल बैचलर हैं, कल भी थे और आज भी हैं। तो आइये अगर आप भी सलमान के रोमांस से प्रभावित हैं तो उनके जन्मदिन के अवसर पर जानिये कि सलमान कैसे प्यार करते हैं और कैसे निभाते हैं अपनी कमिटमेंट।


Click it and Unblock the Notifications