कैंसर की लड़ाई लड़ चुके राकेश रोशन ने सुनाई आपबीती, 'रोज पीता हूं 2 पैग शराब, सुकून मिलता है'
4 फरवरी को दुनियाभर में कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए कैंसर दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस जानलेवा बीमारी से कई स्टार्स गुजर चुके हैं। कुछ ने तो सफलतापूर्वक इस बीमारी को मात दे दी तो कुछ सेलेब्स इससे जीत न पाए। सोनाली बेंद्रे, अनुराग बासु, ताहिरा कश्यप से लेकर कई ऐसे सेलेब्स ने जिन्होंने कैंसर को झेला। मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी इस बीमारी से दो चार हो चुके हैं। राकेश रोशन को साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर पीड़ित है।
एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपनी आपबीती शेयर की और अपने अनुभव साझा करते हुए काफी सारी बातें बताईं। उन्होंने ये भी कहा कि कैंसर के दौरान उन्होंने भले ही सिगरेट छोड़ दी थी लेकिन वह हर दिन शराब के दो पेग जरूर पीते हैं। उन्होंने कहा कि शराब से उन्हें मानसिक तौर पर सुकून मिलता है।
राकेश रोशन के गले में कैंसर हुआ था। राकेश रोशन ने बताया कि वह टेस्ट करवाने से पहले ही जान गए थे कि उन्हें कैंसर है। उन्होंने कहा कि मेरी बीमारी ने मुझे बिल्कुल तकलीफ नहीं दी। न दर्द और न ही जलन। राकेश रोशन ने कहा कि वह टेस्ट करवाने से पहले ही समझ गए थे कि उन्हें कैंसर है इसीलिए वह अपना मानसिक संतुलन खोए नही। उन्होंने इसका सामना डट कर किया और जीत हासिल की।

45 दिनों तक इस सेशन को सहा
एक्टर से डायरेक्टर बने राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने कैंसर की सर्जरी करवाई और कीमो थैरेपी भी ली। उन्होंने करीब 45 दिनों तक इस सेशन को सहा। उन्होंने कहा कि आज वह भगवान की दया से एकदम सही हैं।

काफी कुछ बदल गया
राकेश रोशन का कहना था कि इस बीमारी के दौरान उन्होंने फेस किया कि उन्हें किसी भी चीज में स्वाद नहीं आता था। मीठा,कड़वा व नमक का टेस्ट ही उन्हें मालूम नहीं चलता था। उन्होंने इस दौरान काफी कुछ अपनी दिनचर्या में बदला।

12 किलो वनज कम हो गया था
राकेश रोशन ने बताया कि इस बीमारी के झेलते वक्त उनका करीब 12 किलो वजन कम हो गया था। उनकी जिंदगी में सबकुछ बदल गया था। लेकिन उन्होंने इस दौरान काम करना नहीं छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











