कभी राजेन्द्र हुआ करते थे डेविड धवन
बहुत कम लोगों को यह जानकारी होगी कि मशहूर निर्देशक डेविड धवन का असली नाम राजेन्द्र है। दरअसल, बचपन में पड़ोसी उन्हें 'डेविड' के नाम से पुकारते थे। इसलिए बाद में वह इसी नाम से पहचाने जाने लगे।
धवन ने बताया, "मेरा मूल नाम राजेन्द्र है लेकिन बचपन में मेरे ईसाई पड़ोसी मुझे डेविड के नाम से पुकारने लगे। बाद में मेरे माता-पिता भी मुझे डेविड ही कहने लगे।"
धवन ने कहा, "जब मैंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में प्रवेश किया तो मेरे पिता ने मुझसे कहा कि मैं अपना नाम राजेन्द्र से डेविड रख लूं और इस तरह राजेन्द्र डेविड धवन बन गया।"


Click it and Unblock the Notifications











