पीके के पोस्टर के लिए जेल में बेचैन हुए संजय दत्त
मुंबई। आमिर खान की आने वाली पीके रिलीज होने से पहले ही चर्चा में छा गई है। पीके के पोस्टर को लेकर नया मामला यरवड़ा जेल में कैद संजय दत्त से जुड़ गया है। संजय दत्त जेल में बड़े बेचैन हैं और उनकी बेचैनी का कारण है फिल्म पीके का पोस्टर। संजय आमिर की फिल्म पीके के पोस्टर को लेकर परेशान है। उनकी बैचैनी इस कदर बढ़ी कि उन्होंने राजकुमार हिरानी को खत लिखकर फिल्म के पोस्टर के बारे में पूछा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म पीके की एडिटिंग में बिजी राजकुमार हिरानी इस समय भले ही बाहरी दुनिया से कटे हुए हों, लेकिन संजय दत्त से उनका संवाद बदस्तूर जारी है। दोनों के बीच चिट्ठियों के जरिए संवाद होता है। इसी संवाद के दौरान संजय ने चिट्ठी लिखकर हिरानी से फिल्म पीके के पोस्टर के बारे में पूछा। संजय ने लिखा कि जेल आए नए कैदियों ने फिल्म के पोस्टर की इतनी तारीफ कर दी थी, कि उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने हिरानी को चिट्ठी लिख डाली।
बताया जा रहा है कि संजय के इस खत से राजकुमार हिरानी काफी भावुक हो गए। संजय दत्त ने उनके साथ मुन्नाभाई सीरीज को दोनों फिल्मों में काम किया है, और फिल्म पीके में भी संजय का रोल है।
गौरतलब है कि आमिर खान के 3 पोस्टर के बाद पीके का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें बैंड-बाजे वाले के गेटअप में संजय दत्त खड़े हैं। संजय दत्त की चिट्ठी के मुताबिक जेल में खबरों से काफी हद तक अनभिज्ञ हैं। उन्हें वहां केवल कुछ पुराने अखबार पढ़ने को मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications