बाथटब सीन करते-करते मिला माता सीता का रोल, जानिए कैसे एक बी-ग्रेड एक्ट्रेस को मिला OG रामायण में रोल

Dipika Chikhlia Ramayan

Ramayan Sita actress Dipika Chikhlia career struggle: दीपिका चिखलिया ने रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर देशभर में अपार लोकप्रियता हासिल की थी। उनकी एक्टिंग इतना इंप्रेसिव थी कि लोग उन्हें रियल लाइफ में भी सीता मानने लगे और उनके पैर छूने के लिए घंटों इंतजार करते थे।

दीपिका के करियर की शुरुआत

दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से की थी, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने 'पत्थर', 'भगवान दादा' और 'घर संसार' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार फिल्मों में अनसक्सेसफुल रहने के कारण दीपिका को बॉलीवुड में काम मिलना मुश्किल हो गया।

छोटे पर्दे पर भी आजमाया हाथ

इसी बीच उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया और 'पेइंग गेस्ट' और 'विक्रम बेताल' जैसे टीवी शोज में काम किया। हालांकि उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, इसके बावजूद उन्होंने टीवी पर अपनी जगह बनाई। फिल्मों में काम की कमी के कारण दीपिका ने हॉरर और बी-ग्रेड फिल्मों की ओर ध्यान दिया। उन्होंने 'चीख' और 'रात के अंधेरे' जैसी फिल्मों में बोल्ड सीन दिए, जिसमें बाथटब सीन भी शामिल था।

रामानंद सागर से की गुजारिश

जब दीपिका का करियर डूबने की कगार पर था, तब उन्हें रामानंद सागर के 'विक्रम बेताल' में काम करने का मौका मिला। उसी दौरान उन्होंने रामानंद सागर से अपनी इच्छा जाहिर की कि वे रामायण में सीता का रोल करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें कई ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट देने पड़े। शुरुआत में कुछ लोग उनकी बी-ग्रेड फिल्मों में की गई बोल्ड एक्टिंग के कारण उनका विरोध भी कर रहे थे। लेकिन दीपिका ने अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया।

करियर पर लगा फुल स्टॉप

रामायण में सीता का किरदार निभाने के बाद दीपिका देशभर में प्रसिद्ध हो गईं। हालांकि शोहरत के साथ ही उनका फिल्मी करियर सीमित हो गया। फिल्म निर्माता उन्हें रोमांटिक रोल में नहीं कास्ट करना चाहते थे, इसलिए उन्हें बहन या भाभी जैसे रोल ही मिलने लगे। इसके बावजूद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कुछ फिल्मों में छोटे रोल किए।

दीपिका ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। रामायण में सीता बनने के बाद भी दीपिका की लोकप्रियता अब भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

More from Filmibeat

Read more about: dipika chikhlia ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X