Tamannaah Bhatia ने गोवा में कैसे किया एंजॉय, अफेयर के खबरों के बीच वायरल हुईं तस्वीरें!

तमन्ना भाटिया ने नए साल पर ना सिर्फ एंजॉय किया बल्कि उनका नाम भी अभिनेता विजय वर्मा के साथ लगातार जुड़ रहा है। ऐसी खबरें आईं थीं कि दोनों सितारे इस दौरान गोवा में मौजूद थे और इस वक्त तमन्ना ने कुछ शानदार तस्वीरें न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान की साझा की हैं। जी हां, अभिनेत्री ने अपने गोवा वेकेशन की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर डाली हैं जो कि सामने आते ही छा गई हैं।
इन तस्वीरों में तमन्ना अलग अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं और कुछ वीडियोज भी इसमें नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्होने लिखा "नए साल में एंटर करना जैसे कि यह टवेंटी-टवेंटी फ्री है।"
तमन्ना काफी मस्ती में नजर आ रहीं हैं। कहीं वो बीच में नजर आती हैं तो कहीं वो एक गाने में खुद का वीडियो रिक्रिएट करती हुईं दिखती हैं। वहीं एक और वीडियो में, वे रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं।
जबकि एक वीडियो में एक्ट्रेस गाते हुए भी नजर आ रही हैं। तमन्ना के फैंस लगातार इन तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।
किसिंग वीडियो ने किया धमाका
अभिनेता विजय वर्मा के साथ किस करती हुईं तमन्ना भाटिया के वीडियो ने लोगों का सिर हिला दिया था और सितारे चर्चा का विषय बन गए थे। हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक ऐलान उनके रिश्ते को लेकर नहीं हुआ है लेकिन इस वीडियो ने सबको गॉशिप करने का नया टॉपिक जरूर दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











