Shikhar Dhawan कैसे बने सोनाक्षी और हुमा कुरैशी की फिल्म Double XL का हिस्सा? निर्देशक ने किया खुलासा!

हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म डबल एक्सएल को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इस फिल्म को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आते रहते हैं। फिल्म इस वजह से भी चर्चा में चल रही है क्योंकि फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन नजर आने वाले हैं। जी हां, इंडियन क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन इस वक्त अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो काफी जल्दी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं।
हालांकि इस फिल्म में वो लीड रोल में नहीं हैं बल्कि दमदार स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। लेकिन क्रिकेटर को डबल एक्सएल का हिस्सा बनने के लिए किसने राजी किया? यह कोई और नहीं बल्कि हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम हैं।
जी हां, इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर सतराम रमानी ने किया है। उन्होने बताया कि किस तरह से शिखर को इस टीम का हिस्सा बनाया गया। सतराम इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे।
उन्होने साकिब सलीम का शुक्रिया अदा किया है। उन्होने कहा, ''फिल्म इस रोल के लिए एक क्रिकेटर की जरूरत थी और पता चला था कि क्रिकेटर शिखर धवन अभिनय के शौकीन हैं। मुझे लगा कि यह सही कास्टिंग थी,
लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि वो इस फिल्म को करने के लिए राजी होंगे या नहीं। जब उनसे पूछा गया तो वो फिल्म करने के लिए राजी हो गए। इसके पीछे साकिब सलीम का हाथ था और उन्होने ही शिखर को मनाया।''


Click it and Unblock the Notifications











