ऐश्वर्या की हमशक्ल स्नेहा उलाल के साथ सेट पर कैसा बर्ताव करते थे सलमान खान? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Sneha Ullal on Salman Khan: सलमान खान के साथ स्नेहा उलाल ने फिल्म लकी में काम किया था और उस वक्त इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हुई थी। जी हां, सलमान खान का ब्रेकअप ऐश्वर्या राय के साथ हुआ था और इसके बाद स्नेहा को फिल्म में लेकर आए थे।

अब स्नेहा ने सलमान खान को लेकर कुछ राज खोले हैं। दरअसल उन्होने खुलकर बताया कि फिल्म के सेट पर वो उनके साथ कैसा सुलूक करते थे। जाहिर है कि स्नेहा बिल्कुल नईं थीं और सलमान खान सुपरस्टार थे।
इस दौरान स्नेहा अल्फा नियॉन स्टूडियोज़ से बात कर रहीं थीं और सलमान खान को लेकर कई बातें बताईं। गौरतलब है कि स्नेहा को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के रूप में जाना जाता है और इसको लेकर काफी बवाल भी मचा था।
Sneha Ullal Salman Khan Story: सलमान खान ने स्नेहा उलाल को लेकर खोया था आपा?
स्नेहा उलाल से जब सलमान खान को लेकर बात की गई तो उन्होने खुलकर बताया कि वो नईं थीं और सलमान खान ने सेट पर उनका काफी साथ दिया और मदद भी की। स्नेहा ने पूछा गया कि क्या कभी सलमान खान ने गुस्से में उनके ऊपर आपा खोया है? इसपर एक्ट्रेस ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। स्नेहा का कहना था, ''ऐसा कभी नहीं हुआ क्योंकि वो वैसे बिल्कुल नहीं है जैसा लोग बताते हैं और वो मेरी काफी मदद किया करते थे। जिस रवैये को लेकर उनकी बात की जाती है ऐसा मेरे साथ नहीं हुआ।'' स्नेहा उलाल ने इसके अलावा लोगों से कहा था कि, उनसे नफरत ना करें।
Sneha Ullal Lucky Movie: कैसे मिली फिल्म?
स्नेहा ने खुलकर बताया कि जब कॉलेज में थीं तो अर्पिता खान के दोस्तों की नजर उनपर पड़ी थी। उस वक्त लकी के लिए ऑडिशन चल रहे थे और इस तरह से मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी। हालांकि मैं कभी भी फिल्मों में आना नहीं नहीं चाहती थी।


Click it and Unblock the Notifications











