..................... how bollywood celebs wishes to Shahrukh khan on his 53rd birthday - Hindi Filmibeat

HpyBirthdaySrk: शाहरुख खान के जन्मदिन पर पूरे बॉलीवुड ने दी ऐसे दी शुभकामनाएं

सुपरस्टार और बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान का आज जन्मदिन है और उनके फैंस इसको सेलिब्रेट कर रहें है। बता दें कि शाहरुख खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो कि सबके दिलों पर राज करतें है और उनको बॉलीवुड का बादशाह भी इसीलिए कहा जाता है। इस मौके पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके साथी और बॉलीवुड के बाकी सेलिब्रिटीज भी उनको शुभकामनाएं देते नही थक रहें है।

एक के बाद एक मुबारकबाद ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के जन्मदिन को आज का ट्रेंडिंग टॉपिक बना दिया है। गौरतलब है कि सबका अलग अलग तरीका है और उनकी आने वाली फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने उनकी एक नई तस्वीर पोस्ट करते हिए लिखा है कि..

shahrukh khan, शाहरुख खान

दुआओं की अगर शक्ल होती तो क्या उसके भी गालों पर ऐसे ही डिंपल पड़ते, उस हंसी के नाम जिसको देखकर लाखों के चेहरे पर हंसी आ जाती है, जन्मदिन मुबारक हो खान साहब।

इसके अलावा करण जौहर और उनकी पत्नी गौरी खान ने भी उनको जन्मदिन पर खास तरीके से विश किया है। फिलहाल आप देखिए कि किस तरह से बॉलीवुड के चहीते सितारे को बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X