मम्मी-पापा की तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने आराध्या को समझाई थी ये बात, अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan on Aaradhya: कुछ महीनों पहले बच्चन परिवार में एक भूचाल आया था और उस दौरान कई ऐसी खबरें आ रही हैं थीं जो कि उनके चाहने वालों को हैरान कर रही थीं। कभी परिवार और ऐश के बीच अनबन की खबरें तो कभी ऐसा कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक लेने वाले हैं।

सबसे ज्यादा इसका असर अगर किसी पर पड़ने वाला था तो वो कोई और नहीं बल्कि आराध्या बच्चन होने वाली थीं। अनंत राधिका के रिसेप्शन पर जब अभिषेक अपने माता पिता और बहन के साथ पहुंचे थे और ऐश्वर्या राय आराध्या के साथ पहुंची थीं तो लोगों को क्लियर हो गया था कि दोनों अलग होने वाले हैं।

हालांकि बाद में सबकुछ सही हो गया और आज दोनों साथ में हैं। अब अभिषेक बच्चन ने आराध्या को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इन खबरों के बीच आराध्या को उन्होने कैसे समझाया था।

तलाक की खबरों पर आराध्या को अभिषेक ने दी नसीहत

अभिषेक बच्चन ने बताया कि तलाक की खबरों के बीच आराध्या को ऐश्वर्या ने काफी अच्छी तरह से समझाया था। ऐश्वर्या ने बेटी से कहा था, ''जो भी आप खबरों में पढ़ती हैं, हर चीजों पर विश्वास करना जरूरी नहीं होता।'' अभिषेक बच्चन के इस खुलासे के बाद उनका ये स्टेटमेंट खबरों में हैं। शायद यही कारण है कि आराध्या को इस पीरियड में जब भी मां के साथ देखा गया तो वो काफी खुश हुई करती थीं। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बीच अनबन की वजह कोई और नहीं बल्कि मां जया बच्चन हैं लेकिन इसको लेकर किसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

वर्कफ्रंट

भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन किसी फिल्म का हिस्सा ना हों लेकिन कई तरह के प्रोजेक्ट्स में वो नजर आती रहती हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन फिलहाल केबीसी को लेकर बिजी हैं। बच्चन परिवार इस देश को काफी समय से एंटरटेन कर रहा है। फिलहाल इस परिवार में सब ठीक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X