Exclusive-आमिर के आंसू देख खुद को रोक नहीं पाती सन्नी लियोनी
जिस्म 2 से लेकर रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में अलग अलग किरदार निभाकर सन्नी लियोनी ने बॉलीवुड के दर्शकों को एक अनूठा अनुभव दिया है। सन्नी को लोग आज एडल्ट फिल्म स्टार के रुप में नहीं बल्कि खूबसूरत बॉलीवुड अदाकारा के रुप में जानते हैं।
हाल ही में फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए सन्नी लियोनी ने अपने बचपन से जुडी कुछ बातें शेयर की। सन्नी ने बताया "जब मैं छोटी थी तो अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर बॉलीवुड फिल्में देखती थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मैंने आमिर खान की फिल्में देखी हैं।"
सन्नी ने आगे बताया- "जब भी मैं स्क्रीन पर आमिर खान को रोते हुए देखती थी तो मैं भी रोने लगती थी। उन्हें रोता देखकर अच्छा नहीं लगता मुझे।" अब ये तो पता चल गया है कि सबसे ज्यादा सन्नी लियोन को पसंद हैं आमिर खान क्योंकि उन्हीं की फिल्में देखते हुए वो बड़ी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि कभी सन्नी को भी आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications












