‘हैप्पी न्यू ईयर’के लिए सितारों संग अमेरिका में नाचेंगे शाहरूख
आज से किंग खान शाहरूख अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की टीम के साथ विश्व भ्रमण पर चले गये हैं। वह कहते हैं कि वह ऐसा अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए कर रहे हैं। शाहरुख के 'स्लैम टूर' में 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित, मलायका अरोड़ा खान, रैपर यो यो सिंह और कनिका कपूर भी शामिल हैं।
'वर्ल्ड टूर खुदगर्जी का शो नहीं है, यह दर्शकों के लिए है'
जिसके बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि , "वर्ल्ड टूर खुदगर्जी का शो नहीं है। यह दर्शकों के लिए है। हम उनका मनोरंजन करने वाले हैं। किंग खान ने हंसते हुए कहा कि हम टूर पर 'हैप्पी न्यू ईयर' और अन्य मशहूर गीतों पर भी प्रस्तुति देंगे। बमन और फराह अपने सिक्स पैक एब्स के साथ 'दर्द-ए-डिस्को' पर एक विशेष प्रस्तुति देंगे।"
सलमान के बिग बॉस में कभी नहीं आ सकते हैं शाहरूख-अभिषेक
फिल्म को प्रमोशन करने में हर तरह से माहिर शाहरूख की यह कोशिश निश्चित तौर पर तारीफ के काबिल है। वैसे आपको बता दें कि फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' में आपको किंग खान के 8 एब्स दिखायी देंगे।
‘हैप्पी न्यू ईयर'के लिए सितारों संग अमेरिका में नाचेंगे शाहरूख
मालूम हो कि शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर' की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है।
शाहरूख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर'के बारे में और भी दिलचस्प बातें हैं जिनको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..


Click it and Unblock the Notifications