अक्षय की दीवाली 2019: देखिए फिल्म का पहला धमाका, हाउसफुल 4 सुपरहिट शुरूआत
हाउसफुल 4 की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। और फिल्म की पूरी कास्ट फराह खान के साथ, फिल्म के लिए एक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। लंदन से अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल की एक तस्वीर वायरल हुई। अक्षय और बॉबी ने एक साथ अजनबी में काम किया था और दोनों की केमिस्ट्री दिलचस्प थी।
वहीं अक्षय और रितेश की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई फैन है। दोनों ने हाउसफुल सीरीज़ के हर पार्ट में अपनी शानदार टाइमिंग से लोगों को काफी हंसाया है। वहीं अक्षय और रितेश एक साथ हे बेबी में भी काम कर चुके हैं। और ज़्यादा दिलचस्प है कि हे बेबी के डायरेक्टर साजिद खान ही हाउसफुल 4 को डायरेक्ट कर रहे हैं।

बात करें फिल्म की हीरोइनों की। तो अक्षय कुमार और कृति सैनन पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। कृति सैनन अक्षय कुमार के साथ इससे पहले सिंह इज़ ब्लिंग साइन कर चुकी हैं लेकिन उस समय उन्हें रोहित शेट्टी ने दिलवाले ऑफर की और कृति ने अक्षय की फिल्म साइन करके भी छोड़ दी थी।
अब कृति सैनन अक्षय के साथ हाउसफुल 4 में नज़र आएंगी। वहीं पूजा हेगड़े और अक्षय कुमार 2016 में एक दूसरे से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ चुके हैं। पूजा हेगडे ने ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो से डेब्यू किया था जो बॉक्स ऑफिस पर रूस्तम से भिड़ी थी।
बात करें हाउसफुल सीरीज़ की तो फिल्म तिकड़ी कॉमेडी के कारण काफी फेमस है। इसलिए हम आज बॉलीवुड में स्टार्स की तिकड़ी लेकर आए हैं जिन्होंने फिल्मों में खूब धमाल मचाया और इनकी तिकड़ी की बदौलत कई फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई । जानिए आप भी -


Click it and Unblock the Notifications
