इस OTT पर रिलीज होगी Housefull 5, जानें कब सकते हैं अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर मूवी!

Housefull 5

Housefull 5 OTT Release Date: साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट हाउसफुल फ्रेंचाइजी एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही है अपनी पांचवीं फिल्म 'हाउसफुल 5' के साथ। इस बार कहानी में कॉमेडी के साथ-साथ एक मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट भी है, जो इसे और मजेदार बना रहा है।

'हाउसफुल 5' को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है और इसमें 19 से भी ज्यादा बड़े चेहरों ने काम किया है।

कहानी में क्या है खास?

इस बार कहानी शुरू होती है एक लग्जरी क्रूज पर, एक अमीरजादा रंजीत अपनी वसीयत में 69 अरब पाउंड की संपत्ति अपनी पहली बीवी के बेटे "जॉली" को देने का ऐलान करता है। लेकिन प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब एक नहीं, बल्कि तीन लोग खुद को जॉली बताते हैं। अब असली जॉली कौन है, इसकी खोज शुरू हो जाती है लेकिन अचानक कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है क्योंकि जो डॉक्टर असली जॉली का पता लगाने वाला होता है उसका मर्डर कर दिया जाता है। अब ये क्रूज पार्टी बन जाती है एक क्राइम सीन और दर्शकों को मिलती है हंसी, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर मनोरंजन।

लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा जैसे सितारों के साथ-साथ फिल्म में हैं- संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, सौंदर्या शर्मा और भी कई जाने-पहचाने चेहरे। यह फिल्म हर उन दर्शकों के लिए है जो कॉमेडी और मिस्ट्री का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखना पसंद करता है।

हाउसफुल 5 कब और कहां देख सकते हैं ऑनलाइन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon Prime Video ने Housefull 5 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब ये संभावना है कि इसका OTT प्रीमियर जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में किया जाएगा। हालांकि, अमेजन प्राइम की तरफ से इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दो महीने के अंदर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: housefull
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X