..................... Housefull 5: Akshay Kumar, Ritesh Deshmukh, John Abraham, Abhishek Bachchan and Bobby Deol to unite for this entertainer! - Hindi Filmibeat

Housefull 5 की तैयारियां शुरु, अक्षय कुमार- दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ेंगे ये सितारे? जबरदस्त होगी स्टारकास्ट

housefull-5-akshay-kumar-ritesh-deshmukh-john-abraham-abhishek-bachchan-and-bobby-deol-to-unite

हाउसफुल 4 की रिलीज के साथ ही इस फ्रैंचाइजी की पांचवी फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा शुरु हो गई थी। फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर भी काफी अफवाहें थीं। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कास्टिंग फाइनल हो चुकी है और ये फ्रैंचाइजी की सबसे धमाकेदार स्टारकास्ट होने वाली है।

हाउसफुल फ्रैंचाइजी के पांचवें पार्ट पर साजिद नाडियाडवाला ने काम शुरू कर दिया है। और इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल के अलावा अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम भी फ्रैंचाइजी में वापसी करने वाले हैं।

पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी के पूरे यूनिवर्स को एक साथ लाने की प्लानिंग की है। वह एक ऐसा प्लॉट तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं जो सभी किरदारों की मौजदही को सही ठहराता हो। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। लेकिन कोई शक नहीं कि हाउसफुल 5 फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी फिल्म होगी।"

सिर्फ मेल लीड ही नहीं, बल्कि साजिद फ्रैंचाइजी की सभी एक्ट्रेसस को भी फिर से साथ लाना चाह रहे हैं। यानि की हाउसफुल 5 में दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जैकलीन आदि की फिर से एंट्री हो सकती है। फिल्म को अगले साल यानि की 2023 में फ्लोर पर लाने की योजना है।

साजिद 'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी के साथ अपना कॉमेडी एवेंजर्स यूनिवर्स बना रहे हैं। अफवाहों में है कि हाउसफुल 5 का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

बता दें, अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने साल 2010 में हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत की थी। इसके बाद 2012 में हाउसफुल 2, 2016 में हाउसफुल 3 और 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज हुई। खास बात है कि इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X