अक्षय कुमार का दिवाली धमाका.. सुपर बिग बजट.. बॉलीवुड में पहली बार!
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 4' बॉलीवुड में एक नया बदलाव लाने वाली है। जी हां, हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म बॉलीवुड की पहली कॉमेडी फिल्म होगी.. जो 3डी पर रिलीज की जाएगी।
'रेस 3' में सलमान खान को देंगे जबरदस्त टक्कर- धमाकेदार एक्शन!
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर यह फिल्म सुपर बिग बजट होगी। बता दें, फिल्म के सिर्फ VFX के लिए निर्माता ने 75 करोड़ का बजट रखा है। यानि की कुल फिल्म का बजट 100 करोड़ से ऊपर ही है। फिल्म का निर्देशन साजिद खान करेंगे।

इस फिल्म की कहानी पुनर्ज्नम पर आधारित होगी। दो समय की कहानी है.. एक वर्तमान.. और एक भूतकाल, जिसे बाहुबली युग जैसा दिखाया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि यह हमारे प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्म होगी। सभी के कॉस्ट्यूम बिल्कुल बाहुबली स्टाइल में होंगे।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications