'हाउसफुल 4' का ट्रेलर एक साथ चार देशों में किया जाएगा रिलीज!
बैक टू बैक पोस्टर्स के बाद अब बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 4 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार यानि की 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। रोमांचक ख़बर ये है कि फ़िल्म का ट्रेलर एक या दो नहीं बल्कि चार अलग-अलग देशों में एक साथ रिलीज किया जाएगा, कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया गया है।
ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा लेकिन फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका मुख्य कारण इसकी शानदार स्टार कास्ट है। फ़िल्म का ट्रेलर भारत, यूनाइटेड किंगडम (UK), ऑस्ट्रेलिया और दुबई में एक ही समय में रिलीज़ किया जाएगा।

हाउसफुल 4 एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जहाँ हम कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा मुख्य किरदारों में हैं। सभी कलाकार दो अलग अलग किरदारों और रूप में दिख रहे हैं। एक में साल 1419 का राजसी लुक तो एक में 2019 का मॉर्डन अंदाज़।
"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 2019 की दिवाली में हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications