'हाउसफुल 4' का नया पोस्टर रिलीज- 600 साल की कहानी के लिए तैयार हो जाएं फैंस !
बुधवार को एक के बाद एक सभी किरदारों के पोस्टर्स रिलीज करने के बाद अब हाउसफुल 4 का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां सभी सितारे एक साथ दिख रहे हैं। बता दें, फिल्म का ट्रेलर कल यानि की 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 600 सालों की कहानी है, लिहाजा सभी कलाकार दो अलग अलग किरदारों और रूप में दिख रहे हैं। एक में साल 1419 का राजसी लुक तो एक में 2019 का मॉर्डन अंदाज़।
नए पोस्टर को रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है- एक ज़िंदगी काफी नहीं थी तो हम वापस आ गए! मस्ती, कॉमेडी और इंटरटेनमेंट से भरा घर.. हाउसफुल 4। फिल्म के पोस्टर में टैगलाइन दिया गया है- कभी कभी प्यार पाने के लिए दो जिंदगी लगती है। बता दें, हाउसफुल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि इस फ्रैंचाइजी की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह रहता है।


Click it and Unblock the Notifications