BREAKING: 'हाउसफुल' 4 का धमाका.. रिलीज डेट फाइनल.. जानें DETAILS
हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3.. लगातार तीन सुपरहिट फिल्मों के साथ निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फ्रैंचाइजी की चौधी फिल्म भी लाने की तैयारी में हैं। जी हां, हाउसफुल 4 की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होगी।
अक्षय कुमार का 2018 धमाका.. रिलीज से पहले ही.. 200 करोड़!
वहीं इस फिल्म के साथ हाउसफुल टीम में एक बार फिर साजिद खान की एंट्री हो चुकी है। हाउसफुल 4 का निर्देशन साजिद खान करेंगे। खास बात है कि यह फिल्म पुर्नजन्म की कहानी पर आधारित होगी। अगले कुछ ही दिनों में फिल्म के कास्ट की घोषणा की जाएगी।

साल 2010 में साजिद खान ने हाउसफुल बनाई थी। फिल्म सुपरहिट रही थी.. लिहाजा, निर्माता ने इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया। फिर हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 आई और दर्शकों ने सभी फिल्मों को प्यार दिया। बता दें, इस फ्रैंचाइजी की सभी फिल्मों में अक्षय कुमार मेनलीड में रहे हैं।
लिहाजा, हाउसफुल 4 में भी अक्षय कुमार और रितेश देशमुख का होना फाइनल ही माना जा रहा है। बहरहाल, हाउसफुल फैंस खुश हो सकते हैं.. क्योंकि 2019 में अक्षय कुमार फिर आपको गुदगुदाने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications