दिवाली धमाका है 'हाउसफुल 4', फुल इंटरटेनमेंट- स्पेशल स्क्रीनिंग से आए REACTIONS
अक्षय कुमार, कृति सैनन, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और कृति खरबंदा अभिनीत फिल्म हाउसफुल 4 इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई और फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। लोगों की मानें तो हाउसफुल 4 फुल इंटरटेनमेंट है और दिवाली धमाका साबित होने वाली है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दिवाली पर रिलीज होने का कितना फायदा उठा पाती है। खास बात है कि हाउसफुल 4 के साथ ही सांड की आंख और मेड इन चाइना भी रिलीज हो रही है। सांड की आंख को समीक्षकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया भी मिली है।


Click it and Unblock the Notifications











