..................... Housefull 4 shooting with lookalikes from Buckingham Palace - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4- शूटिंग की यह तस्वीर देखकर हैरान रह जाएंगे

साजिद खान की फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग लंदन में चल रही है। अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा ने लंदन में एक गाने की शूटिंग भी पूरी कर ली है। लेकिन हाल ही में फिल्म के सेट एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

अक्षय कुमार के साथ धमाका- 15 अगस्त को दर्शकों के सामने FIRST LOOK

दरअसल इस तस्वीर में आप लंदन के रॉयल फैमिली को भी देख सकते हैं। क्वीन एलिजाबेथ, प्रिंस विलियम, प्रिंस हैरी, केट मिडिलटन और मेघन मार्कल.. इस तस्वीर में सभी शामिल हैं, और साथ में हैं फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े।

housefull 4

खैर, इससे पहले कि आप ज्यादा हैरान हों.. बता दें, यह रॉयल फैमिली के हमशक्ल एक्टर्स हैं। फिल्म हाउसफुल में भी साजिद खान ने क्वीन का किरदार शामिल किया था। जिसे वह फिर अब हाउसफुल 4 में भी ला रहे हैं।

कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। फिल्म में नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हाउसफुल 4 अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है। यह एक मल्टीस्टारर फ्रैचाइजी है, जिसकी हर फिल्म अपने स्टार्स की वजह से चर्चा बटोरती है। फिल्म का बजट 180- 200 करोड़ तक होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X