अक्षय कुमार ने शुरू की हाउसफुल 4 की शूटिंग, ये रहे फिल्म के नए डायरेक्टर

बॉलीवुड में फिलहाल चल रहे मी टू अभियान एक तरह से बॉलीवुड का सफाई अभियान बन गया जहां महिलाओं का यौन शोषण करने वाले पुरूषों के खिलाफ खुलकर बोला गया। इसका सबसे ज़्यादा असर पड़ा, अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 पर। फिल्म के ़़डायरेक्टर साजिद खान और एक्टर नाना पाटेकर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए।

कड़े कदम उठाते हुए अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने हाउसफुल 4 की शूटिंग बंद कर दी। इसके बाद साजिद खान और नाना पाटेकर दोनों ने ही फिल्म छोड़ दी। खबर है कि अब फिल्म के लेखक फरहाद सामजी को फिल्म की कमान सौंप दी गई है। और फरहाद के निर्देशन में आज से हाउसफुल 4 की शूटिंग वापस शुरू हो चुकी है।

housefull-4-shooting-resumes-with-writer-farhad-samji-as-the-new-director

फरहाद, अपने भाई साजिद सामजी के साथ हाउसफुल का तीसरा पार्ट डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म का बजट काफी बड़ा है, ऐसे में फिल्म का नुकसान नहीं किया जा सकता है। माना जा रहा है कि फिल्म से नाना पाटेकर का पूरा रोल ही हटा दिया गया है। इसलिए उनके हिस्से को दोबारा शूट ही नहीं किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X