अक्षय कुमार की 200 करोड़ी 'हाउसफुल 4'- फिल्म के सेट से देंखे Latest तस्वीरें
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 की राजस्थान शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। साजिद खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यह 3डी पर रिलीज होने वाली है, लिहाजा, शूटिंग का काम जल्द खत्म किया जाएगा। ताकि पोस्ट प्रोडक्शन का काम समय लेकर किया जा सके। यह 200 करोड़ के बजट पर बन रही है।
आयुष्मान खुर्राना की 'अंधाधुन'- पहले वीकेंड कर लिया शानदार कलेक्शन
इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में खत्म हुई है। लिहाजा, पूरी टीम की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में होंगे। जबकि बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी दिखेंगे।

हाल ही में नाना पाटेकर को लेकर काफी हंगामा भी किया गया था। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। जिसके फैंस ने मांग की थी कि नाना पाटेकर को हाउसफुल 4 से बाहर कर देना चाहिए। नाना पाटेकर इस मुद्दे को लेकर प्रेस कांफ्रेस भी करने वाले थे, लेकिन फिर उन्होंने कैंसिल कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications