First LOOK: हाउसफुल 4 से अक्षय कुमार की पहली झलक- दो अलग मजेदार अंदाज़ में सुपरस्टार
फैंस का इंतज़ार खत्म हुआ और फिल्म हाउसफुल 4 के पोस्टर रिलीज किये जा रहे हैं। फिल्म से सबसे पहले अक्षय कुमार का लुक रिवील किया गया है। यहां अक्षय के दो पोस्टर्स रिलीज किये गए हैं, जहां वो दो बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक में 1419 के राजकुमार बाला.. तो दूसरे में 2019 के हैरी। यह 600 सालों का सफल काफी दिलचस्प मालूम पड़ता है। फिल्म का निर्देशन किया है फरहाद सामजी ने, जबकि प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।
अक्षय कुमार ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से! इसकी उथल पुथल, कंफ्यूजन और पागलपन से भरी जर्नी देखिए हाउसफुल 4 में। ट्रेलर आ रहा है 27 सितंबर को।
फिल्म 'भारत' और सलमान खान कंट्रोवर्सी पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान!


Click it and Unblock the Notifications