First LOOK: 'हाउसफुल 4' के सभी किरदारों का मजेदार इंट्रो- दो अलग अलग रूप में दिखे सितारे
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल के फर्स्ट लुक पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की अभिनेत्रियां कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी रिलीज कर दिये गए हैं। फिल्म से सभी सितारों के दो पोस्टर रिलीज किये गए हैं, जहां वो दो बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक में साल 1419 का राजसी लुक तो एक में 2019 का मॉर्डन अंदाज़। यह 600 सालों का सफल काफी दिलचस्प लग रहा है। कोई दो राय नहीं कि दिवाली पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुल धमाका करने वाली है। बता दें, हाउसफुल 4 एक हॉरर कॉमेडी है।
बता दें, फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज कर दिया जाएगा। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन किया है फरहाद सामजी ने, जबकि प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications