..................... हाउसफुल 4 पोस्टर रिलीज | Housefull 4 Posters: First look of Bobby Deol and Ritiesh Deshmukh revealed - Hindi Filmibeat

हाउसफुल 4 Posters: अक्षय कुमार के बाद, अब बॉबी देओल और रितेश देशमुख का दिलचस्प अंदाज देंखे

आज फिल्म हाउसफुल 4 के पोस्टर्स रिलीज किये जा रहे हैं, जहां सभी किरदारों की पहचान बताई जा रही है। अक्षय कुमार के बाद अब रितेश देशमुख और बॉबी देओल के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी आ चुके हैं। सभी सितारों के दो पोस्टर रिलीज किये गए हैं, जहां वो दो बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। एक में साल 1419 का राजसी लुक तो एक में 2019 का मॉर्डन अंदाज़। यह 600 सालों का सफल काफी दिलचस्प मालूम पड़ता है।

रितेश देशमुख का लुक शेयर कर टीम ने लिखा है- देखिए एक कहानी जो शुरु हुई थी 1419 में, मगर खत्म होगी 2019 में.. मिलिए बंगडू और रॉय से, जो आपको इस मस्ती भरे सफर में क्रेजी करने वाले हैं।

Housefull 4

वहीं, बॉबी देओल के इंट्रोडंक्शन में लिखा गया है- मिलिए बहादुरी और साहस की मिसाल, धर्मपुत्र से.. और देखिए कैसे धर्म बनता है मैक्स.. इस बीते समय के सफर में। बॉबी देओल एक ओर जांबाज योद्धा बने हैं, तो दूसरी तरफ हेयर सैलून बार्बर। फिल्म का निर्देशन किया है फरहाद सामजी ने, जबकि प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला। यह हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बता दें, हाउसफुल 4 में पुर्नज्नम की कहानी है। एक कहानी वर्तमान में चलेगी और एक कहानी दर्शकों को 600 साल पहले ले जाएगी। फिल्म में कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का होगा।

जल्द ही फिल्म के बाकी स्टारकास्ट का लुक्स भी रिवील किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X