अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म "हाउसफुल 4" का नया मज़ेदार प्रोमो हुआ रिलीज- देंखे वीडियो

By Staff

हाउसफुल 4 अब कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फ़िल्म के दिलचस्प ट्रेलर, करैक्टर पोस्टर और गानों के साथ मनोरंजन करने के बाद, अब निर्माताओं ने फ़िल्म का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है।

फ़िल्म के निर्माता अब तक तीन गाने रिलीज कर चुके हैं और सभी गाने सोशल मीडिया पर हिट रहे हैं, विशेष रूप से दूसरा गीत 'शैतान का साला' #BalaChallenge के साथ इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। फैंस इस चैलेंज के तहत अपने वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

Housefull 4

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फ़िल्म का यह नया प्रोमो साझा किया है और लिखते है,"Na maa ka saaya, aur naahi sar pe chaaya. Dekhiye shaitan ka saala - Bala ko in
#Housefull4 this Diwali

हाउसफुल 4 आपको भ्रमित करने के लिए जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है जो आपको हँसी से लोटपोट करते हुए 2019 की चमक के साथ 1419 की भव्यता से रूबरू करवाएगी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे सितारों की दोहरी भूमिका देखने मिलेगी।

"हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 25 अक्टूबर 2019 की दिवाली रिलीज के साथ हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X