Exclusive - हाउसफुल 4 के लिए हो जाइए तैयार..इस एक्टर ने किया Confirm
चंकी पांडे ने हिंदी फिल्मीबीट से इंटरव्यू के दौरान ये ये कंफर्म किया है कि हाउसफुल 4 पर फिलहाल बात चल रही है औपर फिल्म बनेगी।
80-90 के दशक के जाने माने अभिनेता चंकी पांडे लगातार लंबे अरसे तक किसी खास रोल में नजर नहीं आए कि लोग उन्हें याद रखें। लोग उन्हें भरपूर प्यार देते हैं। हिंदी फिल्मीबीट से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की लेकिन जो सबसे एक्सक्लूसिव जानकारी दी वो ये की हाउसफुल 4 पर चर्चा चल रही है और फिल्म के बारे में जल्द ही अह्म जानकारी सामने आ सकती है।
[ 'मुझे लगता है कि मेरा अच्छा समय शुरू होने वाला है' ]
जी हां चंकी पांडे खुद भी हाउसफुल की हर सीरिज में थे और जाहिर है हाउसफुल सीरिज की अगले हिस्से में भी होंगे। हाउसफुल 2016 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। जब उनसे ये पूछा गया कि हाउसफुल 4 को लेकर काफी संशय की स्थिति बनी हुई है तो वो हमें बताएं कि हाउसफुल 4 बनने की क्या संभावनाएं हैं।

इस पर चंकी पांडे ने कहा कि बिल्कुल "हाउसफुल 4 बनेगी और इसमें कोई शक नहीं है।" चलिए ये तो कंफर्म है तीन सुपरस्टार की तिकड़ी एक बार फिर कमाल दिखाएगी। इसमें अक्षय कुमार होंगे ये तो पक्का माना जा सकता है। तो अक्षय कुमार के फैन्स के लिए भी हुई ना एक गुड न्यूज।
बेगम जान में उनकी काफी तारीफ हुई और इससे वो काफी खुश हैं। उनका मानना है कि जल्द ही बॉलीवुड में अच्छा समय शुरू होने वाला है। बहरहाल बेगम जान में उनका नया अवतार देखने के बाद हमें भी यही लग रहा है कि वाकई उन्हें कुछ अच्छी फिल्में मिलनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












