अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' रिलीज होते ही ऑनलाइन हो गई LEAK- पूरी की पूरी फिल्म!
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े स्टारर हाउसफुल 4 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि शोज को अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली है। वहीं इस बीच रिपोर्ट्स की मानें तो पाइरेसी के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिलरॉकर्स ने फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है। जी हां, पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध हो चुकी है।
फिल्म के निर्माता और टीम ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिससे सिनेमाघर आने वाले दर्शकों में कमी देखी जा सकती है। यूं भी फिल्म का क्रेज उम्मीद से कम माना जा रहा है।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई हाउसफुल 4 के साथ ही साउथ की फिल्म बिगिल को भी लीक कर दिया है। बहरहाल, हाउसफुल 4 के साथ ही आज रिलीज हुई है तापसी पन्नू- भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना'.. तीनों फिल्मों में सबसे ज्यादा तारीफ बटोर रही है सांड की आंख। वहीं, हाउसफुल 4 को लेकर भी सोशल मीडिय पर काफी प्रतिक्रिया आ रही है।
हाउसफुल 4 फिल्म रिव्यू- बेढ़ंगी कॉमेडी के बीच भी इंटरटेन करते हैं अक्षय कुमार और रितेश देशमुख


Click it and Unblock the Notifications











