..................... हाउसफुल 4 का गाना एक चुम्मा Housefull 4 first song Ek Chumma Akshay Kumar Bobby deol kriti sanon dance number - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' का पहला गाना रिलीज, 'एक चुम्मा' में रोमांस और कॅामेडी का तड़का

600 सालों के इतिहास और जमकर हंसी और ठहाकों से भरे हुए हाउसफुल 4 के ट्रेलर के बाद अब इसका पहला सांग आया है। एक चुम्मा सांग मस्ती से भरा हुआ है। जहां पर फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही है। इस सांग में अक्षय कुमार,रितेश देशमुख,बॅाबी देओल,पूजा हेगड़े,कृति सेनन और कृति खरबंदा नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस सांग को अल्तमश फरीदी और ज्योतिका टंगरी ने गाया है। इसका म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है। गाने के बोल समीर अंजान के हैं। फिल्म का पहला गाना कॅामेडी और रोमांस से लबरेज है।

housefull 4

जहां पर मेल कास्ट अपनी एक्ट्रेसेस से चुम्मा मांग रहे हैं। इस सांग में भी सुपरस्टार अक्षय कुमार बॉबी देओल और रितेश देशमुख के अलावा कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े की केमेस्ट्री कमाल की दिखाई दे रही है। बता दें कि फिल्म में इनके अलावा जॅानी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी फिल्म में दिलचस्प भूमिका में हैं।

इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्‍म के लिए दो सिनेमटॉग्रफर्स काम कर रहे हैं जो कि 16वीं के साथ-साथ 21वीं सेंचुरी को भी कैप्‍चर किया गया है। ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। देखते हैं इस बार हाउसफुल 4 थिएटर में हाउसफुल कर पाती हैं या नहीं।फिलहाल आप देखिए इसका पहला सांग..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X