हाउसफुल 4 की जबरदस्त तस्वीरें- अक्षय कुमार, बॉबी देओल और तीनों एक्ट्रेस का धमाल
साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 4 का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है। जिसके बाद फिल्म के सभी कास्ट और निर्देशक की कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जहां सभी मस्ती करते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और फिल्म की तीनों एक्ट्रेस के साथ साजिद खान और फराह खान की जबरदस्त मजेदार तस्वीरें बाहर आई हैं। बता दें, फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है।
सलमान की दबंग 3 नहीं- शाहरूख खान की ज़ीरो से टकराएगी ये बड़ी फिल्म
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले हाउसफुल 4 अगले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है। यह एक मल्टीस्टारर फ्रैचाइजी है, जिसकी हर फिल्म अपने स्टार्स की वजह से चर्चा बटोरती है। फिल्म का बजट 180- 200 करोड़ तक होने वाला है।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार लंदन में रह रहे barber बने हैं.. उनका किरदार बड़ा दिलचस्प है। फिल्म में बतौर सर्पोटिंग कास्ट बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और चंकी पांडे भी दिखेंगे।
साजिद नाडियाडवाला ने कहा, पुनर्ज्नम पर बॉलीवुड में काफी गंभीर फिल्में बन चुकी हैं, लिहाजा, मैंने सोचा कि इस पर क्यों ना कॉमेडी बनाई जाए। हाउसफुल 4 दो समय की कहानी है.. एक वर्तमान.. और एक भूतकाल, जिसे बाहुबली युग जैसा दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications