हाउसफुल 4 एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग देंगे अक्षय कुमार!
फिल्म हाउसफुल 4 इस शुक्रवार यानि की 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली है। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है, लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला।
हाउसफुल फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म के बजट को देखते हुए इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का बिजनेस करना होगा। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 20-25 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 80-90 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अक्षय कुमार के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन पर भी अच्छी डिमांड होती है। जाहिर है पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज फुल होंगे।


Click it and Unblock the Notifications