'बाहुबली' जितनी बड़ी.. अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. 2019 दिवाली DHAMAKA
Recommended Video

काफी समय से अफवाहों में हाउसफुल 4 के कास्ट के सामने आ रहे थे। बहरहाल, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सभी अफवाहों पर ताला लगाते हुए कहा कि हाउसफुल 4 में इस फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों के सभी कलाकार शामिल होंगे।
जी हां, हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख से लेकर दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडीज, चंकी पांडे, ऋषि कपूर सभी होंगे।

इतना ही नहीं, बल्कि साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 4 को बाहुबली के स्तर की बनाने की बात भी कही है।उन्होंने कहा, पुनर्ज्नम पर बॉलीवुड में काफी गंभीर फिल्में बन चुकी हैं, लिहाजा, मैंने सोचा कि इस पर क्यों ना कॉमेडी बनाई जाए। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं साजिद खान।
हाउसफुल 4 दो समय की कहानी है.. एक वर्तमान.. और एक भूतकाल, जिसे बाहुबली युग जैसा दिखाया जाएगा। साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि यह हमारे प्रोडक्शन की सबसे मंहगी फिल्म होगी। सभी के कॉस्ट्यूम बिल्कुल बाहुबली स्टाइल में होंगे। हम्मम..


Click it and Unblock the Notifications