Housefull 4- अक्षय कुमार के साथ फिल्म में ऐसा धमाका करते नजर आएंगे राणा डग्गुबाती- खुलासा
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों के लेकर चर्चा में हैं लेकिन उनकी फिल्म हाउसफुल 4 के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर बता दें कि कुछ शानदार चीजें होने वाली हैं जो कि फिल्म में जान डाल देंगी और फैंस को काफी एंटरटेन करेंगी। इस समय खबर आ रही है कि फिल्म में एक कव्वाली सीक्वेंस होगी जिसमें अक्षय कुमार के साथ राणा डग्गुबाती भी नजर आएंगे।
बता दें कि राणा डग्गुबाती ने फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव का एक यादगार किरदार निभाया है और तब से उनको एक अलग ही पहचान मिलेगी। हालांकि इस फिल्म में उनका क्या रोल होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कव्वाली में अक्षय कुमार के साथ धमाका करने आ रहे हैं।

हाउसफुल 4 निर्माता साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौधी फिल्म भी ला रहे हैं। फिल्म 2019 दिवाली यानि की 26 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल हैं, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं। फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है और कुछ समय के लिए फिल्म की शूटिंग रुक भी गई थी हालांकि बाद में सब ठीक हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











