मैं 100 करोड़ की फिल्म दे रही हूं तो फीस भी हीरो जितनी मिलनी चाहिए - हाउसफुल 4 एक्ट्रेस पूजा हेगड़े
बॉलीवुड में हीरोइनों की कम फीस हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है जिस पर दीपिका पादुकोण से सोनम कपूर तक खुलकर बोल चुके हैं। अब इस बारे में बात की आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने। हीरोइनों की फीस पर बात करते हुए पूजा ने कहा कि अब तो हीरोइनें भी अकेले ही बॉक्स ऑफिस संभाल रही हैं।
पूजा का कहना है कि अगर एक हीरोइन भी अपने कंधे पर फिल्म सफलता से खींच रही है और 100 करोड़ की कमाई करके दे रही है तो उसे भी उतनी ही फीस मिलनी चाहिए जितनी कि हीरो को मिलती है। राज़ी और वीरे दी वेडिंग ने ये साबित किया है कि हीरोइनें भी अपने कंधे पर फिल्म खींच सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications