अक्षय कुमार - अभिषेक बच्चन के साथ ऐश!
अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की जोड़ी फैन्स को बहुत पसंद आती है। वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने गुरू में साथ में धमाका किया है।
अब अगर इन सबको एक साथ मिला दिया जाए तो! दरअसल, अगर खबरों की मानें तो ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 3 में दिखाई देंगी।
[एक कैमियो ने छीना शाहरूख का लाइमलाइट]
ऐश का ये कैमियो फिल्म में एक ज़बर्दस्त ट्विस्ट लेकर आएगा। हालांकि ये ट्विस्ट क्या होगा ये फिलहाल किसी को जानकारी नहीं है।
लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है पता नहीं क्योंकि हर बड़ी फिल्म में किसी ना किसी के कैमियो की अफवाहें उड़ती ही रहती हैं।

पहले भी ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म जज़्बा में अभिषेक बच्चन के कैमियो की अफवाह थी लेकिन सब झूठ निकला। और इसे खुद फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने उड़ाया था, अप्रैल फूल पर।
वहीं ऐश की ऐ दिल है मुश्किल और हाउसफुल 3 की शूट एक साथ लंदन में चल रही थी। ऐसे में जब अभिषेक और रितेश फिल्म के सेट पर पहुंचे तो सबको लगा कि शायद करण जौहर कोई कैमियो शूट कर रहे हैं।
[जब करीना ने बनाया 15 सालों से FOOL]
अब देखते हैं कि हाउसफुल में ऐश और ऐ दिल है मुश्किल में अभिषेक की झलक दिखती है या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications



