LEAKED: हाउसफुल 3 का धमाकेदार क्लाईमैक्स...हंसते हंसते लोटपोट!
ये खबर सुनकर ऐश्वर्या राय फैन्स काफी खुश हो जाएंगे। क्योंकि अक्षय - ऐश को साथ में देखने में मज़ा तो काफी आता है। लेकिन हाउसफुल 3 में ऐश हैं भी और नहीं भी। लेकिन फिल्म का क्लाईमैक्स ऐश के इर्द गिर्द ही घूमेगा!
दरअसल, ऐश्वर्या राय के मोम के पुतले के साथ फिल्म की कास्ट को शूटिंग करनी थी। लेकिन मैडम तुसाद म्यूज़ियम ने इसकी इजाज़त नहीं दी तो अब ये सेट मुंबई में ही बनवाया गया।
[न्यूज़ @ 2050 - आराध्या - सलमान और अभिषेक - ऐश!]
लेकिन अब जब सेट बन गया तो फिर केवल एक सीन क्यों। इसलिए इसे बढ़ा कर कुछ सीन का कर दिया गया। और ये सीन फिल्म में ज़बर्दस्त हंसी लेकर आने वाला है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की बड़ी कीमत है। उनकी एक झलक के लिए फैन्स कुछ भी कर जाते हैं। फिल्म भी देख डालते हैं। तभी तो कोई भी डायरेक्टर किसी ना किसी बड़े एक्टर से कैमियो करवाने की कोशिश ज़रूर करता है।
हालांकि हाल की ऐसी बहुत सी फिल्में रहीं जिनमें कैमियो की खबरें तो उड़ीं लेकिन सुपरस्टार कहीं नज़र नहीं आए -


Click it and Unblock the Notifications



