मां बनने वाली है लीजा हेडन...शेयर की बेबी बम्प की तस्वीर
फिल्म एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही मां बनने वाली है उन्होंने गुडन्यूज़ अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की।
बीते अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधी एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही मां बनने वालीं है। उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर साझा की।
लीजा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बम्प के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि,'विनम्र शुरूआत'।

गौरतलब है कि, बीते कई दिनों से लीजा की प्रेगनेंसी की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रहीं थी। लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर डालकर सभी बातो को साफ कर दिया है।
आदित्य-श्रद्धा ने बताया क्यों उनके लिए खास है 'ओके जानू'
बता दें, लीजा ने बीते अक्टूबर अपने बॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी रचाई थी। उनकी शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदारों ने शिरकत की थी।
गौरतलब है इन दिनों लीजा एक 'द ट्रिप शोर्ट फिल्म में नजर आ रहीं हैं।दर्शकों ने आखिरी बार लीजा को करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में देखा था


Click it and Unblock the Notifications
