हाउसफुल 2 का कुछ नहीं बिगाड़ सका IPL 5, दर्शक मिले फुल

शुक्रवार को रिलीज हुई साजिद खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 2' के शो पहले ही दिन हाउसफुल रहे। इसे देखने के लिए दर्शको ने आईपीएल का मोह भी छोड़ दिया।

इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़ को देखकर अब यह कहा जा रहा है कि बॉलीवुड ने आईपीएल के क्रेज को कम कर दिया है। बॉलीवुड में कुछ लोगों का कहना था कि आईपीएल के समय फिल्म रिलीज करना बहुत बड़ा रिस्क है। लेकिन इस आईपीएल के दौरान ही साजिद ने अपनी फिल्म रिलीज की।

फिल्म जगत के विश्लेषकों की माने तो इस फिल्म की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा 15 करोड़ के उपर जा सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह आंकड़ा इससे उपर भी पहुंच सकता है। अगर यह आंकड़ा इससे उपर पहुंच जाता है तो हाउसफुल 2 की ओपनिंग इस साल की जबरदस्त ओपनिंग साबित हो सकती है।

दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार जॉन अब्राहम, और रीतेश देशमुख की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई। इनके अलावा असीन ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा है। फिल्म का अनार कली गाना दर्शकों की जबान पर छाया हुआ है।

इस फिल्म को मिले जबरदस्त रिसपॉस को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर फिल्म एंटरटेनिंग हो तो दर्शक जरूर उसे पसंद करते हैं। वैसे इस फिल्म को दर्शक इस कारण भी मिले कि साजिद ने कुछ खास चेहरों को लिया। इसके अलावा पुराने कलाकारों को एकसाथ पर्दे पर लाना भी इस फिल्म का मुख्य आकर्षण बना।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X