भारत के साथ विदेशों में भी किया हाउस फुल 2 ने धमाल

भारत में ही इस फिल्म ने सप्ताहांत के दौरान 43 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। साथ ही आपको ये भी बताते चले की अक्षय कुमार अभिनीत ये पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की है।
साजिद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म जहां भारत में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। वहीं विदेशों में भी उम्मीद से अधिक कमाई करती नज़र आ रही है। विदेशों में इसने 2 .8 करोड़ डॉलर का कारोबार करके सम्पूर्ण फिल्म जगत को हैरत में डाल दिया है।
अगर हम अमेरिका में प्रदर्शित हुई शीर्ष 10 फिल्मों की बात करें तो सबको अचरज में डालते हुए वहां हाउसफुल 2 नवें पायदान पर है। साथ ही अमेरिका में इस फिल्म ने 847,132 $ का कारोबार दर्ज किया है। जबकि यूके में फिल्म ने 163,396,528 पौंड और मध्य पूर्व में 2,96,00 0 एईडी का कारोबार किया है। इतना ही नहीं इस फिल्म की ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड से भी धमाकेदार कारोबार करने की खबर है।
हाउसफुल 2 की सफलता से एक बात तो साफ है। अब विदेशों में रह रहे लोग भारतीय फिल्मों को हाथों हाथ ले रहे हैं। वहीं एक बात और भी है कि अब भारतीय निर्देशकों की नजर भारत के साथ साथ्ा विदेश के बाजार पर भी जम गई है। भारतीय फिल्मों का ये परिवर्तित स्वरुप क्या रंग दिखाएगा, ये तो आने वाला वक़्त बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











