मैंने मिथुन दा की पूजा की हैः साजिद खान
फिल्मकार साजिद खान कहते हैं कि वह मिथुन चक्रवर्ती के सबसे बड़े फैन हैं। साजिद की नई फिल्म हाउसफुल 2 में मिथुन के साथ ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने भी अभिनय किया है लेकिन मिथुन उनकी खास पसंद हैं।
वह बचपन से ही मिथुन को अपना आदर्श मानते आए हैं। साजिद ने कहा, मेरे जन्म के समय से ही मिथुन दा मेरे लिए नंबर एक सितारा हैं। मैंने किसी भी हीरो की मिथुन दा के जितनी पूजा नहीं की। बेशक, मैं मिथुन दा का सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनकी नकल करता था, मैं उनकी तरह बोलता था। मैंने उनकी हर फिल्म देखी है। देखें हाउफुल 2 का लेटेस्ट प्रोमो
आगे उन्होंने कहा, मेरी इस पूरी फिल्म और मेरी अब तक की तीनों फिल्मों में मिथुन दा अकेले ऐसे सितारे हैं, जिनका पहला दृश्य फिल्माने के बाद मैंने उनके पैर छुए। मैं मिथुन दा से प्यार करता हूं। जनता मिथुन दा को एक ब्रांड समझती है इसलिए हाउसफुल की सफलता के बाद उन पर हाउसफुल 2 से दर्शकों को निराश न करने का भी दबाव है।
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाल ने किया है। इसमें बोमन ईरानी, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, असिन, जैकलीन फर्नांडीज, जरीन खान व शाहजान पद्मसी ने भी अभिनय किया है। यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











